यूवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा द्वितीय आईसीयू वार्ड का किया उद्घाटन

Jul 9, 2025 - 12:06
 0
यूवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा द्वितीय आईसीयू वार्ड का किया उद्घाटन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के समुचित उपचार हेतु यूवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति  द्वारा 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित द्वितीय आईसीयू वार्ड का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पुण्य कार्य को श्रीमान बोदूलाल रांदड़ चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली के सहयोग से रामप्यारी देवी, भंवरलाल रांदड़ एवं भ्राता रामस्वरूप रांदड़ की पुण्य स्मृति को समर्पित किया गया। भामाशाह रांदड़ परिवार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संजय पुजारी द्वारा गौ माता की पूजा करवाई गई। उद्घाटन अवसर पर भामाशाह महेश रांदड़ एवं उनकी धर्मपत्नी उमा रांदड़ ने गौ माता की आराधना कर द्वितीय आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संरक्षक विजय कुमार लड्डा, संस्थापक पूरणमल कुमावत, अध्यक्ष अकिंत तंवर, उपाध्यक्ष प्रवीन चौहान, राजू जागिंड, राजाराम किसान, देवेंद्र सोलंकी ने भामाशाह परिवार को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं संगमरमर से निर्मित गौ माता की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सद्भावी भामाशाहों में अमरचंद, सुरेशचंद, महेशचंद, मांगीलाल एवं बोदूलाल रांदड़ उपस्थित रहे।भामाशाह महेश रांदड़ ने आगे भी पीड़ित एवं घायल गोवंश के लिए निरंतर सेवा और आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित गणमान्यजनों में मुन्नालाल पुजारी, महेश पुजारी, गंगाराम मेघवाल, गोवन्दी स्वामी, पवन प्रजापत, धर्मवीर गुर्जर, आकाश चौहान, गौरव नाथ, सुरेश जाखली, पशुधन सहायक मुकेश रैगर, दीनदयाल आलडिया एवं पूनमचंद मेघवाल आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................