मुख्यमंत्री का डीग-भरतपुर दौरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संत-महात्माओं का किया सम्मान-सत्कार

मुख्यमंत्री ने बड़ा हनुमान मंदिर लुधावई एवं श्रीनाथ जी मंदिर में किए दर्शन

Jul 10, 2025 - 13:24
 0
मुख्यमंत्री का डीग-भरतपुर दौरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संत-महात्माओं का किया सम्मान-सत्कार
 श्रीनाथ जी मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरूवार को डीग के पूंछरी का लौठा में श्रीनाथ जी मंदिर में पंचामृत से अभिषेक किया। उन्होंने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में संत-महात्माओं का गुरु पूजन कर आशीर्वाद भी लिया। शर्मा ने मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूंछरी का लौठा में मुकुट मुखारविंद पर श्री गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक भी किया। गुरु पूजन कर आमजन की खुशहाली के लिए कामना की |
मुख्यमंत्री भरतपुर के सेवर में लुधावई स्थित बड़ा हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर आमजन की खुशहाली की कामना की। शर्मा ने गुरू वंदन कार्यक्रम के तहत बड़ा हनुमान मंदिर में महंत श्री रामदास जी महाराज का सत्कार-सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने  रामदास जी को सम्मान राशि, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं गुरू वंदन संदेश भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। शर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसादी भी ग्रहण की। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विगत कई वर्षों से गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष पूंछरी का लौठा पहुंचकर गुरूओं एवं साधुओं का आशीर्वाद लेते हैं। शर्मा के निर्देशों पर ही इस दिन संत-महात्माओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रदेशभर में गुरु वंदन कार्यक्रम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण किया| 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बड़ा हनुमान मंदिर परिसर के समीप जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुना तथा अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक जगत सिंह,  बहादुर सिंह कोली, डॉ. शैलेश सिंह, नौक्षम चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हैलीपेड पर अधिकारियों ने अगवानी की-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भरतपुर पहुंचने पर एमएसजे कॉलेज मैदान में बनाये गये हैलीपेड पर संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, जिला कलक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा सहित जनप्रतिनिधियों में अगवानी की। मुख्यमंत्री शर्मा जवाहर नगर स्थित पैत्रक निवास पहुंचे जहां माता-पिता से मिलकर आर्शीवाद लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................