मानसून ने दी दस्तक : शुरू हुई नाले-नालियों की सफाई
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन नवीन बस स्टैंड से लेकर नवनिर्मित पुलिया अशोक गाबा के पास तक मालाखेड़ा रोड पर नाले-नालियां कीचड़ से अटी पड़ी थी। गंदे नालो का पानी बीच सड़क पर जमा हो रहा था। लोगों को निकलने में काफी परेशानी हो रही थी ।मानसून के मद्देनजर आने वाली इस समस्या को वॉइस ऑफ प्रतिज्ञा, जी एक्सप्रेस के,11 जुलाई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इधर नगर पालिका प्रशासन से मालाखेड़ा रोड स्थित दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसकी खबर प्रकाशित होते ही नगर पालिका की नींद खुली और शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी नगर पालिका के सफाई निरीक्षक राहुल मीणा जमादार रिंकू द्वारा मालाखेड़ा रोड मोदी पेट्रोल पंप के पास से नालो की साफ- सफाई शुरू कराई जा रही है । शनिवार को नाले व नालियों की सफाई का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत रोड के दोनो ओर बनी नाली से कीचड़ व गंदगी को बाहर निकाला गया। एवं गंदगी को मौके से हटवाया गया।
मानसून के नजदीक आने के बावजूद नगर पालिका नाले व नालियों की सफाई को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं थी। इसकी शिकायत शहर के सामाजिक संगठनों ने गत दिनों एवं शुक्रवार को न.प. के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे से की थी, उसके बाद असर हुआ, नगर पालिका की इस अनदेखी को लेकर जैसे ही खबर प्रकाशित हुई तो शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी सफाई निरीक्षक की मौजूदगी में सफाई कर्मियों को लगाकर सफाई के कार्य को अंजाम दिया गया।
कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे (नगर पालिका लक्ष्मणगढ़, अलवर) का कहना है कि- मानसून को देखते हुए नाले और नालियों की सफाई कराई जा रही है। नालियों, नालों की सफाई कराई जाएगी। नियमित रूप से यह अभियान चलेगा तथा बरसात में जलभराव की स्थिति न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। कचरा निकलने के बाद तुरंत उठवाया जाएगा। इसके लिए सफाई निरीक्षक को निर्देश दे दिए गए हैं।

