जोहड़ में 7-8 दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

May 24, 2024 - 21:51
 0
जोहड़ में 7-8 दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

राजगढ़ (अलवर)
थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगावडा में जोहड़े में शव मिलने से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर डीएसपी मनीषा मीना जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। जहां शव को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकलवा राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। ग्रामीणों से घटना के बारे मे जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार शव करीब 7-8 दिन पुराना है। डीएसपी मनीषा मीना ने बताया कि सूचना मिली की जोहड़े में कोई शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों की सहायता से शव को जोहड़े से बाहर निकाला। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। शव को शिनाख्तगी के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचा दिया। उन्होंने बताया कि शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................