जिले में 96022 आयुष्मान कार्ड जारी, हर साल ₹25 लाख तक मुफ्त इलाज

336256 लोगों की ई-केवाईसी होनी है, 267757 की हुई

Jul 15, 2025 - 12:21
 0
जिले में 96022 आयुष्मान कार्ड जारी, हर साल ₹25 लाख तक मुफ्त इलाज

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से हर परिवार को सालाना 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। योजना में दुर्घटना में मृत्यु पर 5 लाख और पूरे परिवार के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए तक का बीमा लाभ भी शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविन्द गेट ने बताया कि राज्य में एनएफएसए, एसईसीसी-2011 के पात्र परिवारों, संविदा कार्मिकों, लघु एवं सीमांत किसानों और कोविड-19 अनुग्रह राशि पाने वाले परिवारों को यह बीमा मुफ्त दिया जा रहा है। अन्य परिवार 850 रुपए प्रीमियम देकर योजना से जुड़ सकते हैं। जिले में अब तक 336256 लोगों का ई-केवाईसी लक्ष्य तय किया गया है। इनमें से 267757 लोगों की ई-केवाईसी हो चुकी है। जिले में एसईसीसी 2011 के पात्र और 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कार्ड जारी करने का अभियान चल रहा है। अब तक 96022 कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

जानिए... क्या हैं लाभ और कैसे होगी ईकेवायसी
योजना से हृदय रोग, किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस, कैंसर, हड्डी, मस्तिष्क, लीवर से जुड़ी सर्जरी, नवजात शिशु और महिला स्वास्थ्य सेवाएं, दवाएं, टेस्ट, भर्ती और आईसीयू खर्च भी कवर होता है। एक कार्ड से पूरे परिवार को लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्ड मोबाइल से भी निकाला जा सकता है। इसके लिए beneficiary.nha.gov. वेबसाइट या आयुष्मान भारत एप पर जाकर आधार नंबर या परिवार आईडी से लॉगिन करें। वेरिफिकेशन पूरा होते ही कार्ड पीडीएफ में डाउनलोड किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................