नगरपालिका कार्यालय वैर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

Jul 15, 2025 - 12:22
 0
नगरपालिका कार्यालय वैर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) हर महीने की 15 तारीख को  कार्यालय नगरपालिका वैर भरतपुर ,राजस्थान में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन विष्णु महावर, अधिशाषी अधिकारी जीतेन्द्र गर्ग, डॉक्टर सोनवीर, समन्वयक मदन सिंह, सचिन सारस्वत, विकास शर्मा द्वारा विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया। समन्वयक मदन सिंह ने नगरपालिका चेयरमैन विष्णु महावर एवं अधिशाषी अधिकारी जीतेन्द्र गर्ग का पटका पहनाकर एवं बांके बिहारी जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया ‌।
यह शिविर कल्याणम करोती नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड,मथुरा द्वारा सम्पन्न हुआ,शिवर में आये मरीजों ने पंजीकरण करा के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों द्वारा अपने नेत्रों की जांच कराई।कुल 103 मरीजों का सफल परीक्षण किया गया, जिनमें से 25 मोतियाबिंद से ग्रसित रोगियों को चयनित कर निःशुल्क ऑपरेशन हेतु कल्याणम करोती नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड मथुरा भेजा गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................