साइबर ठगों को म्यूल खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार: भैंसड़ावत में दबिश देकर पकड़ा, भाई फरार; गोविंदगढ़ पुलिस की कार्रवाई
अलवर जिले गोविंदगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों को कमीशन पर म्यूल खाता उपलब्ध कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गोविंदगढ़ क्षेत्र में हुई।
थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर ठगों और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ग्राम भैंसड़ावत में दबिश दी गई।
पुलिस ने हाकम दीन (25) पुत्र छुट्टन मेव को गिरफ्तार किया है। उस पर कमीशन लेकर म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किया है।
थानाधिकारी के अनुसार, आरोपी का भाई साइबर ठगी में शामिल है और वर्तमान में फरार है। हाकम दीन ने अपने भाई को ही यह खाता उपलब्ध कराया था।


