हथौड़ी गांव में फैला करंट, युवक की मौत: पिता को बचाने गया था बेटा, ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद हादसा

Jul 24, 2025 - 12:55
 0
हथौड़ी गांव में फैला करंट, युवक की मौत:  पिता को बचाने गया था बेटा, ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद हादसा
26 वर्षीय अजय

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर ज़िले के वैर थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में बुधवार रात करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के कोली मोहल्ले में हाईटेंशन बिजली लाइन टूटने के बाद ट्रांसफॉर्मर में धमाका हुआ और देखते ही देखते 50 से ज्यादा घरों में करंट दौड़ गया।

हादसे में 26 वर्षीय अजय की मौत हो गई, जबकि उसके पिता वनय सिंह (50) और जीवन नामक एक अन्य बुजुर्ग (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अजय अपने पिता को बचाने के लिए दौड़ा था। हादसे के समय उसके पिता घर के आंगन में खड़े थे और अचानक करंट की चपेट में आ गए। जब अजय उन्हें संभालकर घर से बाहर निकाल रहा था, तभी रास्ते में रखे कूलर से उसका हाथ टच हो गया और उसे जोरदार झटका लगा। अजय बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत वैर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव के सरपंच विजय सिंह ने बताया कि कोली मोहल्ले के ऊपर से 11 केवी की लाइन गुजर रही है। बुधवार रात अचानक उसमें आग लग गई, और फिर ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाका हुआ। इसके बाद मोहल्ले के कई घरों में बिजली का करंट फैल गया। हादसे में करीब 20 लोग झुलस गए, हालांकि बाकी सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................