ब्रज होली महोत्सव पर 28 फरवरी को भव्य सांस्कृति परम्पराओं के साथ आयोजित होंगे कार्यक्रम- अतिरिक्त कलक्टर

Jan 30, 2026 - 14:04
 0
ब्रज होली महोत्सव पर 28 फरवरी को भव्य सांस्कृति परम्पराओं के साथ आयोजित होंगे कार्यक्रम- अतिरिक्त कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) ब्रज होली महोत्सव का आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें 28 फरवरी को समारोहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 
अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि ब्रज होली की परम्पराओं को संरक्षित करते हुए महोत्सव के दौरान आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रम गरिमामय एवं पर्यटकों को आकर्षित करने वाले शामिल किये जायें। उन्होंने सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी एवं सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव में आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीतों, लोकनृत्यों को प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को आमत्रित किया जाये। 
संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी ने बताया कि 28 फरवरी को प्रस्तावित होली महोत्सव में प्रातः 9 बजे से खेलकूद प्रतियोगिताऐं लोहागढ स्टेडियम में आयोजित की जायेगी, जिसमें रस्साकसी प्रतियोगिता, कबड्डी, दौड़, बैडमिंटन एवं खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे से चित्रकला, मेंहदी-रंगोली, नीबू चम्मच एवं बोरी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय संग्रहालय में किया जायेगा। इसी परिसर में दोपहर 1 बजे साफा बांधना एवं मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ब्रज होली महोत्सव के तहत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सांय 7 बजे से विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में किया जायेगा जिसमें ब्रज अंचल के प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर, सचिव नगर निगम विजय प्रताप सिंह, अधिशाषी अभियन्ता पीएचईडी केडी पाण्डेय, खेल अधिकारी अभिषेक, पुरातत्व विभाग से राजन कुमार सहित शिक्षा विभाग, बीडीए व संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................