बांध की पाल धंसी सीढियां हुई क्षतिग्रस्त हादसे को दे रही निमंत्रण

Jul 24, 2025 - 13:18
 0
बांध की पाल धंसी सीढियां हुई क्षतिग्रस्त हादसे को दे रही निमंत्रण

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित पर्यटक स्थल झरना में स्थित बांध की पाल एवं सीढियां क्षतिग्रस्त होने के साथ धंसने से हादसे की संभावनाएं प्रबल हो रही है।

गौरतलब रहे कि गत दिनों हुई बरसात से वहां पर स्थित बांध और नहाने के कुंडों में लबालब पानी भर गया है वहीं बांध और कुंडों से झरने बह रहें हैं।
बांध की ओर जाने वाले रास्ते की सीढ़ियां टूट कर क्षतिग्रस्त होने के साथ धंसने लगी है वहीं दूसरी ओर बांध की पाल भी जगह जगह से धंस चुकी है। जिससे वहां घूमने जा रहे लोगों के साथ कोई हादसा घटित हो सकता है। प्रबुद्ध नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने संबधित विभाग के अधिकारियों से पाल एवं सीढ़ियों को दुरुस्त कराने की मांग की है ‌।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................