कार चालक ने लापरवाही से कार चला कर दो बाईकों और काउंटर किया क्षतिग्रस्त
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में से एक कार चालक ने तेज व लापरवाही चलाते हुए सड़क की पटरी पर खड़ी हुई दो बाईक व एक दुकान के काउंटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वही कार चालक द्वारा लापरवाही व तेज चलाने के कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार होते हुए बाल-बाल बच गए। कार चालक को कस्बे के ग्रामीणों ने पुरानी नगरपालिका के समीप पकड़ लिया और हंगामा खड़ा कर दिया।
ग्रामीणों ने कार चालक की धुनाई कर दी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने राजगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार कार चालक कस्बे के कांकवाड़ी बाजार से चौपड़ होते हुए तेज गति में आया और सड़क की पटरी पर खड़ी दो बाईक व काउंटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे कस्बे के ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए और कार चालक को पकड़ धुनाई कर दी। इसके पश्चात ग्रामीणों ने हुए नुकसान की भरपाई के लिए रुपये लेकर छोड़ दिया। वही पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।