शिक्षक संगठनों ने बीएलओ की आत्महत्या को लेकर मुख्य सचिव के नाम सौपा ज्ञापन
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान शिक्षक शेखावत, शिक्षक संघ रेसला, शिक्षक संघ अम्बेडकर की ओर से बीएलओ की आत्महत्या को लेकर मुख्य सचिव के नाम कृष्ण शर्मा तहसीलदार मकराना को ज्ञापन सौपा गया। संगठन के प्रवक्ता अब्दुल रऊफ ने बताया कि एस आई आर के काम में लगे कुछ अधिकारी अव्यवहारिक एवं असंवेदनशील प्रशासनिक गतिविधियों की पराकाष्ठा करते हुए कर्मचारियों पर कार्य का दबाव बना रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को आत्महत्या जैसे कृत्य करने को विवश होना पड़ रहा है। कर्मचारी शंकर लाल मीणा ग्राम विकास अधिकारी एवं मुकेश कुमार जांगिड़ अध्यापक द्वारा की गई आत्महत्या इसका परिणाम है। शिक्षक संगठन मांग करता है कि दिवंगत दोनों कर्मचारी की हत्या के दोषियों को आगामी सात दिवस में गिरफ्तार किया जावे, दोनों दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जावे, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यथा व्हाट्सएप ग्रुप पर दी जाने वाली प्रशासनिक कार्यवाहियों की धमकियां एवं लक्ष्य आधारित कार्यभार पर पूर्ण रोक लगाई जावे, राजकीय अवकाशों को कार्य दिवस बनाने की प्रथा पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया जावे, ड्यूटी समय प्रातः 9:30 से सांय 6 बजे तक के अतिरिक्त समय पर अधिकारियों द्वारा घर बैठे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए जाने वाले निर्देशों पर पाबंदी लगाई जावे। इस दौरान शेखावत संघ अध्यक्ष पंकज चौधरी, रेसला अध्यक्ष रामनिवास किरडोलिया, अम्बेडकर संघ अध्यक्ष बनवारी लाल, चेतन प्रकाश राजपुरोहित, भंवरलाल गूर्जर, मनोज जागीड, गिरधारी परिहार, नील कंवर, मोहम्मद यूसुफ नकवी, भारता राम भाकर, चन्द्र कान्ता, धन्नाराम राम जोड, आसाराम गोदारा, इन्दु चौधरी, महिमा, अन्जु कुरडिया, गंगाराम सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

