नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
खैरथल (हीरालाल भूरानी) जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
प्राचार्य के के जोशी ने बताया की इस प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो सत्र 2025-26 में अलवर या खैरथल तिजारा जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत है और जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच है।
उन्होने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया सरल करते हुए जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने की अनिवर्यता समाप्त कर दी गई है। उन्होने बताया कि आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, माता-पिता और स्वयं के हस्ताक्षर, तथा प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आधार विवरण अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र भी अपलोड । करना आवश्यक है।

