उदयपुरवाटी में वन एवं पर्यावरण अभियान का कार्यक्रम हुआ आयोजित
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम सैनी के नेतृत्व में लगाए पेड़
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में जमात स्थित दादू पार्क उदयपुरवाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवहान पर चलाए जा रहे वन एवं पर्यावरण अभियान तथा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल उदयपुरवाटी में स्थित बूथ संख्या 163 में दादू पार्क जमात के परिसर में पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी ने किया, एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत कई फलदार व छायादार पौधे लगाए गए पौधों की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों को दी गई l इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ीयो के लिए पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश देना है l इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, भोमाराम सैनी, बसंत चौधरी, अशोक सैनी बाबा, मंडल मंत्री राजेश सैनी, अनिकेत सैनी, आईटी प्रमुख प्रदीप कुमार सैनी, पार्षद घनश्याम स्वामी, उमेश कुमावत ,दिनेश सैनी ,शिवदयाल स्वामी, मंगलचंद खारडिया, नानूराम वाल्मीकि, दौलतराम, जगदीश सैनी नितेश सैनी मुकेश मीणा शैतान सैनी ,बाबूलाल असवाल, अशोक कड़वासरा, नरेंद्र ढेनवाल, सुभाष सैनी ,ओमप्रकाश सैनी, महावीर सैनी, चोरेलाल सैनी ,मुकेश वर्मा ,संजय वाल्मीकि, सहित कई लोग मौजूद रहे l

