नर्सेज एसोसिएशन ने नवपदस्थापित वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारीयों का किया अभिनन्दन
उदयपुर (मुकेश मेनारिया) हाल ही में जारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान जयपुर के निर्देश राकेश शर्मा ने वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी प्रतिस्थापन सूची जारी की है । जिससे राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण ने खुशी जाहिर की । वही शनिवार को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पद पर पदस्थापन हुए नर्सिंग अधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसी तहत लंबे समय से नर्सिंग अधिकारी पद से प्रमोशन में अटके उप जिला अस्पताल मावली में कार्यरत कमला गुर्जर का वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पद पर पदस्थापन होने पर नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया के नेतृत्व में मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा से अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि विभागीय चूक की वजह से कमला गुर्जर का पदस्थापन अटका हुआ था। लंबे समय बाद प्रमोशन के बाद संगठन के पदाधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारियों ने खुशी जाहिर की। साथ ही जिला अस्पताल भिंडर से पंकज चौबीसा , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरौली से दिनेश जोशी एवं सेटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर में कार्यरत चंचल चौधरी का वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पदस्थापन होने पर अभिनंदन किया गया। उक्त सूची का पिछले लंबे समय से जारी करवाने को लेकर नर्सेज एसोसिएशन स्वास्थ्य विभाग से मांग जारी थी। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान यूनियन महिला मंत्री विमला आमेटा , वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अनिता त्रिवेदी, जिला प्रवक्ता संजय मेघवाल , जिला सचिव महेश लोहार, जिला खेल मंत्री प्रवीण लोहार , ब्लॉक सचिव राहुल चौहान सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।


