वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए नौगावा पुलिस ने कसी कमर

Jul 28, 2025 - 14:03
 0
वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए नौगावा  पुलिस ने कसी कमर

नौगावा (छगन चेतीवाल) वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए आईजी जयपुर के आदेशानुसार राजस्थान पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। नौगावा थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया की अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन तथा एएसपी डा तेजपाल सिंह व  सीओ वृत रामगढ सुनील शर्मा के नेतृत्व मे नौगावा थाना स्तर पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा अलग अलग स्थानों पर दबीश देकर  विभिन्न मामलो में 8  मुलजिमो के खिलाफ कार्यवाही की गई पूर्व मे आर्म्स एक्ट मे शामिल अपराधियों से पूछताछ कर पाबंद किया गया।

नौगावा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर न्यायालय से पाबंद कराया गया। आरोपियों मे राजू पुत्र हरीश जोगी, निवासी नौगावा, अनिल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अकलीमपुर, कपिल पुत्र ओमप्रकाश जाति ओड निवासी भम्बी का बास नौगावा, नरेश चंद पुत्र जगनलाल जाति प्रजापत निवासी थोकदारबास, पलकिंदर सिंह पुत्र मगगर सिंह जाति रायसिख निवासी गुर्जरपुर, हकमिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह जाति रायसिख निवासी रायसिख बास मुबारिकपुर, अजीत पुत्र बच्चू जाति जाटव निवासी मुबारिकपुर को पाबंद किया गया।
बरामदा निवासी बैराज़ पुत्र शानराम जाति ओड को अवैध हथकड शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 लीटर अवैध हथकड शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया गया। गठित टीम मे एसआई लक्ष्मण सिंह, एएसआई अशोक कुमार, हैड कांस्टेबल के नेतृत्व मे रविंद्र, जफर, देवेंद्र, मुनीष, धर्मेंद्र, महेश आदी शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................