नौगावा मे 31 जुलाई को महारक्तदान शिविर का होगा आयोजन
नौगांवा (छगन चेतीवाल) नौगांवा नगर पालिका में पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण उत्सव के उपलक्ष में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जैन समाज के साहिल जैन ने बताया कि श्री श्री 1000 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण उत्सव के उपलक्ष में 31 जुलाई गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे से 3:30 तक बस स्टैंड स्थित जैन धर्मशाला नौगांवा में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा शिविर का आयोजन जीवन धारा ब्लड बैंक के सहयोग से किया जाएगा।रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा