स्थानीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मानवीय सेवा का दिया परिचय
समाजसेवी विष्णु भारद्वाज एवं उनके सहयोगियों द्वारा क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।
थानागाजी (रितीक शर्मा ) विधायक कांतिलाल मीना के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत समाजसेवी विष्णु भारद्वाज एवं उनके सहयोगियों द्वारा क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया एवं स्थानीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मानवीय सेवा का परिचय दिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और सामाजिक सेवा के माध्यम से जनकल्याण को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण एवं मानव सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस पुनीत कार्य में अनेक युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और थानागाजी विधायक कांतिलाल मीना को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।