कस्बे में कभी भी हो सकता है, बड़ा हादसा मेंन बाजार में तीन विद्युत लोहे के खंबे क्षतिग्रस्त
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से आए दिन हादसे होते रहते हैं। बीते दिनों क्षेत्र के बिचगांव में कावड़िया हादसे को अभी लोग भूला नहीं पाए ।वही आए दिन अन्य जगह भी हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी लगातार अनदेखी बरत रहे हैं।कस्बे के मेंन बाजार में रामदयाल मीणा के समीप गली के बाहर,विशाल खुटेटा की दुकान के पास, मगतु राम खारवाल की दुकान के समीप ,पिछले काफी समय लोहे की गाटर पर लगे हुए तीन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हैं। वर्तमान में क्षतिग्रस्त अवस्था में ये तीनों पोल गाटर की सपोर्ट से रुके हुए है।
विशाल खुटेटा ने बताया कि बरसात के दौरान करंट उतरने की शिकायत कई मर्तबा विभाग को की गई। आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं उन्होंने एसडीओ को भी इस संबंध में शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वही समाजसेवी भाजपा के जैकी खंडेलवाल अंकित गुप्ता अविनाश खारवाल ने बताया कि मध्य बाजार में मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही तीन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हैं। जिनकी शिकायत विद्युत विभाग को दे दी गई है। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
वहीं दूसरी तरफ विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि विधुत पोल क्षतिग्रस्तो की शिकायत मिल चुकी है।शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।

