भाजपा महिला मण्डल ने बांधा रक्षा सूत्र

Aug 9, 2025 - 17:29
 0
भाजपा महिला मण्डल ने बांधा रक्षा सूत्र

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा शनिवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बोरावड़ रोड़ स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जे के इंदौर की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष सर्वेश्वर मांधनिया ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व का हमारी सनातन संस्कृति में बहुत महत्व है। सनातन संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान व सुरक्षा का आयाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिला वर्ग के कल्याण व सुरक्षा हेतु हरसंभव प्रयास किए हैं। महिला मौर्चा पदाधिकारी व कार्यक्रम विधानसभा संयोजक कल्पना जैन, सह संयोजक सोनम दाधीच कांता भंडारी, महिला मौर्चा अध्यक्ष तारामणि मुंदडा, शहर संयोजक विजया बाफना ने उपस्थित पदाधिकारियों के रक्षा सुत्र बांध कर मंगल कामना की। बहनों ने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि हमारा शहर मंडल सशक्त बने। इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों ने घनश्याम सोनी, देवेश स्वामी, कृष्णा दाधीच, नोरतमल नायक, विनोद जोशी, राधेश्याम जाटल्या, छीतरमल जाजू, नवरतन व्यास,  भगवान काबरा सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों के रक्षा सुत्र बांधा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................