साइबर ठग गिरफ्तार एक बाल अपचारी को किया निरूद्ध: दो एन्ड्रोड मोबाईल एवं दो सिम बरामद
अलवर जिले की थाना गोविन्दगढ़ पुलिस ने ऑनलाईन ठगी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सैमला खुर्द के जंगल में दबिश देकर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया है। तथा साईबर फ्रॉड में काम मे लिये जा रहे दो मोबाइल और दो सिमो को बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गठित टीम द्वारा साईबर फ्रॉड करने वालो के खिलाफ सैमला खुर्द गांव के जंगल में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए । जुनैद पुत्र रसीद खां मेव निवासी सैमला खुर्द एवं एक बाल अपचारी को निरूद् किया है ।
आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम व मोबाईल नंबरों पर सैक्सटोर्शन के माध्यम से लोगों की वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ऑनलाईन ठगी करते थे ।