राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ( एकीकृत) जिला कार्यकारिणी का गठन

Aug 31, 2025 - 15:02
 0
राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ( एकीकृत) जिला कार्यकारिणी का गठन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          आज राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) के तत्वाधान में  राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल, खैरथल में जिला खैरथल- तिजारा के फार्मासिस्टों की मीटिंग हुई । इस मीटिंग में कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से धीरज यादव को जिला अध्यक्ष, करण कुमार को सचिव , राहुल सैनी को कोषाध्यक्ष, रोहित खंडेलवाल, शैलेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष एवम रजनेश यादव, ज्योति गुप्ता, तनवी सैनी को महिला प्रकोष्ठ सदस्य चुना गया ।
कार्यकारिणी गठन के बाद मनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया । इस मौके पर किशनगढ़ , मुंडावर, तिजारा, कोटकासिम ब्लॉक के फार्मासिस्ट उपस्थित हुए।
          जिला अध्यक्ष धीरज यादव ने बताया कि फार्मासिस्ट की पिछले तेरह वर्षों से लंबित अपनी सात सूत्रीय मांगों जैसे कि वेतन विसंगति, विभिन्न चिकित्सा संवर्ग के समान वेतन भत्ते, पदनाम परिवर्तन के लिए रणनीति पर चर्चा की गई । इसके लिए विभिन्न अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन देकर सरकार का ध्यान आकर्षण करवाया जाएगा। आगामी 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर चिकित्सा मंत्री की उपस्थिति में जयपुर में विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के समस्त फार्मासिस्टो के  शामिल होने का आव्हान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................