पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिवस 12 जून को जिलेभर में सेवा दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

Jun 9, 2026 - 20:59
 0
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिवस 12 जून को जिलेभर में सेवा दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, खैरथल में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस 12 जून को पूरे जिले में “सेवा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह सदैव जनसेवा, सामाजिक सरोकारों एवं विकास की राजनीति के प्रतीक रहे हैं। उनके जन्मदिवस को जनहित एवं सेवा कार्यों के माध्यम से मनाकर कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने बताया कि सेवा दिवस के अवसर पर जिले के सभी ब्लॉकों एवं विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व प्रत्याशियों एवं संगठन पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा कार्यों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 खैरथल में सेवा दिवस के अंतर्गत गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही अग्रवाल धर्मशाला, खैरथल में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और मानव सेवा के इस महाअभियान में अपना योगदान देंगे।
 बैठक में 12 जून को आयोजित होने वाले सेवा दिवस कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति को कार्यक्रमों की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनसंपर्क एवं जनभागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि समिति के नेतृत्व में सेवा दिवस के सभी कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं सफल होंगे।
 बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
 बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी और जिला सचिव फतेह मोहम्मद व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल संजय गुर्जर दौलत नगर परवेज आलम मनोज बुराडिया राहुल बुराडिया अभिषेक हेडाऊ निजाम खान सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है