उदयपुरवाटी में जलझूलनी एकादशी पर भगवान को पालकी में बैठा कर करवाया नगर भ्रमण

Sep 3, 2025 - 13:38
 0
उदयपुरवाटी में जलझूलनी एकादशी पर भगवान को पालकी में बैठा कर करवाया नगर भ्रमण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में बुधवार को जल झूलनी एकादशी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l कस्बे में स्थित ठाकुर जी मंदिर , बिहारी जी का मंदिर, माल्यावाला धर्मशाला स्थित मंदिर एवं रघुनाथ जी के मंदिर व सांवरिया सेठ मंदिर से भगवान की पालकी निकाली गई l भगवान को पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण करवाया गया l सांवरिया सेठ मंदिर के महंत मनीष महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि जल झूलनी एकादशी के दिन सर्वप्रथम माता यशोदा ने श्री कृष्ण के वस्त्र धोए थे l मनीष महाराज के अनुसार पौराणिक कथाओं के अनुसार आज के दिन भगवान नारायण के वामन अवतार की पूजा की जाती है l मल्यावाले मंदिर के महावीर महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि  इस दिन भक्त कान्हा को पालकी में बैठाकर उन्हें घूमाते हैं और उन्होंने झूला झूलाते हैं इसीलिए इस पर्व को जल झूलनी एकादशी भी कहते हैं l कस्बे के वार्ड नंबर 24 में स्थित बिहारी जी के मंदिर से भी भगवान की पालकी निकाली गई l जिसमें पुजारी राजेश शर्मा, दिनेश मीणा ,दशरथ सिंह राव, अंकित सिंह राव शंकर लाल छिपा सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................