टोडपुरा में शेखावाटी हॉर्स 2025 का आगाज 10 व 11 सितंबर को होगा आयोजित

हार्स शो का मुख्य उद्देश्य शेखावाटी की समृद्धि व संस्कृति धरोहर को बढ़ावा देना है...... अनिल चौधरी

Sep 6, 2025 - 11:47
 0
टोडपुरा में शेखावाटी हॉर्स  2025 का आगाज 10 व 11 सितंबर को होगा आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) शेखावाटी की धरा पर परंपरा और शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब 10,11 सितम्बर 2025 को  टोडपुरा नवलगढ़ में भव्य शेखावाटी हॉर्स शो का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति और अद्वितीय घोड़ा नस्लों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजक अनिल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शो में पारंपरिक परिधान और साज-सज्जा से सुसज्जित घोड़े अपनी कला, कौशल और आकर्षक चाल से दर्शकों का मन मोह लेंगे।

आयोजक मंडल के अनुसार, इस हॉर्स शो का मुख्य उद्देश्य शेखावाटी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना और स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर घोड़ों की परंपरागत नस्लों की पहचान को सशक्त करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग शामिल होंगे। साथ ही दूर-दराज़ से आने वाले दर्शक शौर्य और परंपरा की इस झलक को देख सकेंगे।

स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर गहरी उत्सुकता है और माना जा रहा है कि यह शो शेखावाटी क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................