राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हषोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस
शिक्षक समाज का वास्तविक निर्माता .......समदर पहाड़ियां
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) ग्राम पंचायत पहाड़िला के राजस्व ग्राम नोहरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। गांव की ओर से पधारे अतिथि श्याम सुंदर स्वामी, रघुवीर स्वामी, मनोज स्वामी, खेमचंद स्वामी और अनिल स्वामी ने विद्यालय स्टाफ का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
अतिथियों ने गत वर्ष दिए गए शानदार परिणाम की सराहना करते हुए शिक्षकों को आगे भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर NSUI के पूर्व तहसील अध्यक्ष समदर पहाड़िला ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों को माँ सावित्री बाई फुले व महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।
पहाड़िला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षक ज्ञान का अथाह सागर है, जितना ले सकते हो लो। साथ गुरु और शिष्य के बीच मधुर संबंध बने रहें क्योंकि शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जितना पियोगे उतना दहाड़ोगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।