लेखिका शिक्षिका नीलम मुकेश वर्मा को शिक्षक गौरव सम्मान 2025 से किया सम्मानित
शिक्षक गौरव सम्मान पाकर प्रफुल्लित हुई शिक्षिका नीलम मुकेश वर्मा
उदयपुरवाटी (झुंझुनू /सुमेर सिंह राव ) मानव जन जागृति संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस 05 सितम्बर 2025 को एम. बी. होटल चौमू जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मे झुंझुनू की लेखिका, शिक्षिका नीलम मुकेश वर्मा को "शिक्षक गौरव सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया!
संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन शैक्षिक एवं सहशैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए किया गया है। सम्पूर्ण प्रदेश के विभिन्न जिलों में से 51 शिक्षकों का चयन कर उन्हें “शिक्षक गौरव सम्मान 2025” से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान स्थानीय विधायक रामलाल शर्मा, सुबीर कुमार गुप्ता IAS, सुनीता सौदामिनी एवं मानव जन जागृति संस्थान के पदाधिकारीयों के करकमलों से 51 शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान 2025 सम्मान से अलंकृत किया गया।

