आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उपस्वास्थ्य केन्द्र) दिवली में योग प्रशिक्षक ने कराया योग
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) दीवली आयुष्मान आरोग्य मंदिर योग प्रशिक्षक दुष्यंत कुमार शर्मा द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सपेरा बास में योग सत्र में योगाभ्यास कराया ।
अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम के बाद सूर्य नमस्कार चक्रासन हलासन सर्वांगासन भुजंगासन शलभासन वज्रासन आदि आसनों का अभ्यास कराते हुए कहा कि हमें योग साथ नीम गिलोय आवला एलोवेरा व्हीट ग्रास तुलसी हल्दी के साथ देशी गोमाता का दूध दही घी गोपीयूष का भी सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर मनीष जोशी हरवीर सिंह फरमान अल्फेज ऋत्विक लक्ष्मी सुमैया रिया आदि मौजूद रहे।

