एसडीएम की पहल से तहसील स्विफ्ट पर बनी सहमति धरना हुआ समाप्त

Sep 11, 2025 - 13:18
 0
एसडीएम की पहल से तहसील स्विफ्ट पर बनी सहमति धरना हुआ समाप्त

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे के किले के विद्यालय में बने अटल सेवा केंद्र पर तहसील कार्यालय को अस्थाई रूप से शिफ्ट किए जाने का विरोध आज गुरुवार को उपखंड अधिकारी की पहल से दूसरे दिन नोटरी, स्टांप विक्रेता, डीड राइटरो द्वारा धरना स्थल पर उपखंड अधिकारी की समझाइश से वार्ता पर सहमति बनने के पश्चात समाप्त कर दिया । 
उपखंड अधिकारी मोहकम सिंह ने आज धरना स्थल पर पहुंचने से पूर्व विद्यालय गेट से बाहर पूर्व में चले महाविद्यालय की जगह को ग्रामीणों के साथ अवलोकन किया। जिसमें पर्याप्त सुविधाओं को देखते हुए तहसील कार्यालय को अस्थाई रूप से स्विफ्ट किए जाने को चिन्हित किया।

उन्होंने तहसील कार्यालय में आने वाले यातायात के साधनों को खड़े होने के लिए पार्किंग की जगह को भी चिन्हित किया। इससे किले के विद्यालय मेंअध्यनरत छात्र छात्राओं पर भी असर नहीं पड़ेगा। महाविद्यालय की जगह पर पूर्व से ही स्कूल प्रबंधन विकास समिति विद्यालय प्रशासन की सहमति रही।
खंड मुख चिकित्सा कार्यालय मे उपखंड अधिकारी द्वारा एक सहमति पत्र लिखवाया गया। इस दौरान खंड मुख चिकित्सा अधिकारी नायब तहसीलदार सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी विद्यालय प्रिंसिपल धनमत खान शिक्षा विभाग के एसबीओ रामावतार पहाड़िया सभी तहसील कार्मिक नोटरी स्टांप सेलर एवं डीड राइटरो सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा जितेंद्र शर्मा प्रकाश प्रजापत जैकी खंडेलवाल विशाल झालानी मोनी हरियाणा हेमंत खारवाल आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................