वन स्टॉप सेन्टर एवं महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र 24 घंटे संचालित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला मुख्यालय पर वन स्टॉप सेन्टर एवं महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र संचालित किये जा रहे है।
उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि वन स्टॉप सेन्टर पर हिंसा अथवा उत्पीडन से पीडित महिला को अविलम्ब आपातकालीन राहत सेवायें चिकित्सीय सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी संबंधी सहायता, परामर्श सुविधायें व अस्थायी आश्रय उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि केन्द्र पर पुलिसकर्मी एवं परामर्शदाता पारियों में 24 घण्टे उपलब्ध है।
केन्द्र सोलंकी अस्पताल के सामने सारस होटल के पास भरतपुर में है, जिसके दूरभाष नम्बर 05644-232555 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र थाना मथुरा गेट परिसर में संचालित किया जा रहा है। जिसमें घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को काउन्सिलिंग के माध्यम से समझाइश करायी जाती है, जिसके दूरभाष नम्बर 9413773438 एवं चाइल्ड हैल्पलाइन नम्बर 1098 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह केन्द्र महिला अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित किये जा रहे है।