इन्टर क्लास टूर्नामेन्ट में खिलाडियों ने की खूब जोर आजमाइश
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि महाविद्यालय भुसावर पर चल रहे इन्टर क्लास टूर्नामेन्ट के दूसरे दिन खिलाडियों ने खूब जोर आजमाइश की। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि मैडल जीतने के लिए खेल में नियमित अभ्यास के साथ तकनीकी समावेश भी करना चाहिए। महाविद्यालय का फोकस सरकार व जन सहयोग से भुसावर में राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करना है।
खेल प्रभारी डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि बैडमिण्टन महिला वर्ग में प्राची चौधरी प्रथम व निशा द्वितीय स्थान पर रही। एथेलेटिक्स प्रतियोगिताआंें की ऊँची कूद महिला वर्ग में गोमी चौधरी प्रथम तथा पुरूष वर्ग में आलोक प्रथम व मोहित मीना द्वितीय, लम्बी कूद महिला वर्ग में गोमी चौधरी प्रथम व सुलोचना चौधरी द्वितीय तथा पुरूष वर्ग में लोकेश प्रथम व रोहित जाखड द्वितीय, डिस्कस थ्रो पुरूष वर्ग में अमित प्रथम व दिनेश द्वितीय तथा महिला वर्ग में कुमारी नेहा प्रथम व सुलोचना द्वितीय तथा शॉटपुट पुरूष वर्ग में पंकज धाकड प्रथम व संदेश द्वितीय व महिला वर्ग में गोमी चौधरी प्रथम व कुमारी नेहा द्वितीय स्थान पर रही।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 100 मीटर दौड पुरूष वर्ग में आलोक प्रथम व लोकेश द्वितीय तथा महिला वर्ग में गोमी चौधरी प्रथम व पूजा चौधरी द्वितीय तथा 200 मीटर दौड पुरूष वर्ग में आलोक प्रथम व रोहित जाखड द्वितीय तथा महिला वर्ग में गोमी चौधरी प्रथम व कुमारी नेहा द्वितीय स्थान पर रही। टेबल टेनिस पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में आलोक प्रथम व अमित पूनियां द्वितीय स्थान पर रहें। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डॉ. आकाश तंवर, डॉ. मोहित कुमार व डॉ. शंकर लाल यादव रेफरी रहे तथा राहुल मीणा ने मैच की कमेन्ट्री की। इस अवसर पर भानुप्रिया पंकज, दीपक मीणा, गीता गवारिया, प्रेम कुमारी, रामशंकर मीना सहित महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।