धौलपुर नगर परिषद में बड़ी कार्रवाई: भ्रष्टाचारियों को एसीबी ने दबोचा

कमिश्नर, एईएन और तीन अन्य कर्मचारियों को एक ठेकेदार से 3 लाख 10 हजार रुपए की मांग करते समय रंगे हाथों दबोच लिया गया।

Sep 11, 2025 - 14:04
 0
धौलपुर नगर परिषद में बड़ी कार्रवाई: भ्रष्टाचारियों को एसीबी ने दबोचा

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर की एसीबी टीम द्वारा धौलपुर नगर परिषद में बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नर अशोक शर्मा, एईएन प्रिया झा और तीन अन्य कर्मचारियों को एक ठेकेदार से 3 लाख 10 हजार रुपए की मांग करते समय रंगे हाथों दबोच लिया गया। 

प्राप्त जानकार अनुसार नगर परिषद के क्लर्क नीरज, कैशियर भरत और कमिश्नर के ड्राइवर देवेंद्र के साथ मिलकर यह रिश्वत ठेकेदार से बकाया भुगतान दिलाने के नाम पर मांगी गई थी। ठेकेदार ने हाल ही में जलभराव की निकासी का काम किया था और भुगतान रोक दिया गया था। परेशान होकर उसने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

प्राप्त जानकारी अनुसार भरतपुर की एसीबी टीम, नगर परिषद के कमिश्नर अशोक शर्मा से पूछताछ कर रही है वहीं उनके दौसा स्थित आवास पर भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। भरतपुर की एसीबी टीम के अधिकारियों का कहना है कि परिषद में और भी घोटालों और भ्रष्टाचार की परतें खुल सकती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................