खेरली में कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

Sep 13, 2025 - 04:34
 0
खेरली में कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

खेरली (दिनेश लेखी)। सांसद कार्यालय खेरली पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरली कठूमर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सांसद सजना जाटव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस मौके पर सांसद संजना जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। बिहार में SIR के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 65 लाख से अधिक लोंगो के नाम हटा दिए गए हैं। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया पर संदेह जता रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर 'वोट चोरी' करने का आरोप लगाया है। अब कांग्रेस पूरे देश में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली आयोजित करने वाली है।

इसी को लेकर विधानसभा कठूमर में प्रस्तावित एसआईआर व वोट चोर गददी छोड़ रैली का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा। जिसको लेकर विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया।जिसमे समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व विधानसभा एव मण्डल अध्यक्ष एव समस्त मंडल कार्यकारिणी समस्त बीएलए वर्तमान एवं पूर्व प्रधान वर्तमान एवं पूर्व सरपंच ,जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य एवं यूथ कार्यकारिणी एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारीगण एव समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................