चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा रविवार को हुई संपन्न
जयपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 53,749 पदों के लिए आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। 19 से 21 सितंबर तक तीन दिन तक दो पारियों में चली इस परीक्षा में कुल 21,17,198 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। इस परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ऐसे में 85.68 प्रतिशत परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंचे थे।
चयन बोर्ड की ओर से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर को आयोजित पहली पारी की परीक्षा में 3,47,694 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 64,149 की अनुपस्थिति दर्ज की गई। कुल उपस्थिति 84.42 प्रतिशत रही। वहीं दूसरी पारी में 4,11,843 में से 3,51,269 परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंचे। 60,574 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 85.29 प्रतिशत दर्ज की गई।