खैरथल में बस स्टैंड मैदान में होगा इस बार दशहरा मेला

Sep 23, 2025 - 13:18
 0
खैरथल में बस स्टैंड मैदान में होगा इस बार दशहरा मेला

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
         इस बार शहरवासियों को दशहरा मेले का अलग नजारा देखने को मिलेगा। नगर परिषद के पीछे स्थित बस स्टैंड का मैदान इस बार रावण दहन का गवाह बनेगा। नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं होने के कारण दशहरा मेला का आयोजन बस स्टैंड मैदान पर किया जाएगा। मेले में इस बार आकर्षण का केंद्र 8 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए विशाल पुतले होंगे। 51 फीट ऊंचा रावण, 41 फीट का कुंभकरण और 31 फीट का मेघनाथ का पुतला होगा। इनके साथ भव्य लंका भी बनाई जाएगी। रावण दहन के क्षण को यादगार बनाने के लिए रंगीन आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................