खैरथल महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत् हुआ विशेष व्याख्यान का आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के अंतर्गत खैरथल जिले के समाज कल्याण अधिकारी गजराज सिंह यादव ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले विभिन्न दुष्परिणामों व नशा मुक्त समाज का निर्माण कैसे हो? की जानकारी दी |
प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा मुक्त वातावरण से अवगत कराया गया ।कार्यक्रम के संचालक राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति क्विज प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य डॉ. दीपक कुमार, सरस्वती मीणा,मीठालाल रैगर और स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता और सौम्या बारेठ मौजूद रहे।

