शहरी सेवा शिविर बने रहे हैं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का माध्यम-जिला प्रभारी मंत्री

नगर निगम के शिविर में 276 लाभार्थियों को मौके पर मिली राहत

Sep 23, 2025 - 14:01
 0
शहरी सेवा शिविर बने रहे हैं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का माध्यम-जिला प्रभारी  मंत्री

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शहरी सेवा शिविर का नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण कर 276 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं पट्ठे जारी किये। उन्होंने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए समस्या निराकरण सहित पात्रता के आधार पर घर बैठे योजनाओं का लाभ लेने का बड़ा माध्यम है। 
उन्होंने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है, ताकि जन-जन को पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने शिविर का अवलोकन करते हुए उपस्थित नागरिक से उनकी समस्याओं एवं सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आमजन को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह शिविर शहरी सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, शिविर में आया हुआ कोई नागरिक निराश होकर नहीं लौटे।

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शिविरों में मौके पर आमजन को राहत देते हुए समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग योजनाओं के पात्र व्यक्तियों एवं क्षेत्र विशेष की लम्बित समस्याओं को सूचीबद्ध कर शिविर में जाते हैं जिससे अधिक से अधिक लोगों को मौैके पर राहत दी जा सके। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में टीम भेजकर समस्याओं को पहले ही चिन्हित कर निस्तारित करने से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। 
नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने जिले में अबतक सेवा शिविरों की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी पात्रजनों को राहत दी जायेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, गिरधारी तिवारी, शैलेष कौशिक, मनोज भारद्वाज, सत्येन्द्र गोयल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रूपेन्द्रसिंह, गिरधारी गुप्ता, जगत गुर्जर, मोहन रारह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
कुल 276 लाभार्थियों को मिला लाभ -
जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित लाभार्थी वितरण समारोह में विभिन्न योजनाओं में कुल 276  लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित कर राहत प्रदान की। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत मकान निर्माण के लिए 2.5 लाख रूपये के अनुदान राशि स्वीकृति के साथ 50,000 रूपये की प्रथम किस्त वितरण 90 लाभार्थियों को एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त वितरण 20 जनों सहित कुल 110 लाभार्थियों को मौके पर चैक प्रदान कर लाभान्वित किया।
जिला प्रभारी मंत्री ने शहरी सेवा शिविर में स्टेट ग्राण्ट 69ए पात्र वितरण के 61, कृषि भूमि पट्टा 15, पीएम/सीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10, पीएम स्वनिधि कार्ड वितरण 5 को, जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र 50, नामांतरण, एकीकरण में 25 सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................