स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत एक दिन, एक घंटा, एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम 25 सितंबर को
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ उत्सव की थीम पर पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत गुरूवार 25 सितंबर को सुबह 8 बजे एक दिन, एक घंटा, एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत काली बगीची से बिजलीघर होते हुए रेड क्रॉस सर्किल तक श्रमदान किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ काली बगीची से होगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी जनमानस, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील कि वे निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।