शिक्षक संघ (सियाराम) का जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन बापूनगर स्कूल में शुक्रवार को
गुरला:-(बद्रीलाल माली )भीलवाड़ा राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 26 एवं 27 सितंबर 2025 शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापुनगर में आयोजित किया जाएगा । यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि शिविरा पंचांग के अनुसार आयोजित होने वाले इस शिक्षक सम्मेलन में 26 सितंबर को उद्घाटन समारोह के बाद प्रथम सत्र में खुला अधिवेशन आयोजित होगा। अगले सत्र में विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी,जिसमें सैकड़ो शिक्षक भाग लेंगे । सम्मेलन के अगले दिन 27 सितंबर को प्रथम सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा एवं तदुपरांत द्वितीय सत्र में जिला कार्यकारिणी एवं उप शाखा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी । तत्पश्चात दो दिवसीय सम्मेलन का प्रतिवेदन बनाकर राज्य सरकार को भेजा जाएगा ।