शहरी टीबी मरीजों को पोषण मदद के लिए आगे आया श्रीश्याम चैरिटेबल ट्रस्ट

स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 60 टीबी रोगियों को बांटे पोषण किट

Sep 26, 2025 - 14:09
 0
शहरी टीबी मरीजों को पोषण मदद के लिए आगे आया श्रीश्याम चैरिटेबल ट्रस्ट

झुंझुनूं (सुमेरसिंह राव) जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान से जुडक़र श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट ने शुक्रवार को शहर के टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण सामग्री का वितरण किया गया। यहां चुणा चौक स्थित रामलीला पार्क में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर व ट्रस्ट के पदाधिकारी विनोद कुमार सिंघानिया ने प्रथम चरण में 60 टीबी मरीजों को पोषण सामग्री का वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया। सीटी डिस्पेंसरी गांधी चौक के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनेश झाझडिया के उत्साहवर्धन प्रयासों से ट्रस्ट ने टीबी मरीजों की मदद के लिए निक्षय मित्र के रूप में मरीजों के लिए पोषण सामग्री उपलब्ध करवाने का यह बीडा उठाया है। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि टीबी रोगियों को विभागिय सुविधा के साथ-साथ अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है, जिसे श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट ने समझा और स्थानीय रोगियों को पोषण सामग्री उपलब्ध करवाने में आगे आना, निश्चित रूप से जिले में टीबी रोग के प्रति लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग के लिए कारगर सिद्ध होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के विनोद कुमार सिंघानिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ट्रस्ट आगे भी टीबी रोगियों को हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगा। इस दौरान सीटी डिस्पेंसरी गांधी चौक के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनेश झाझडिया ने उपस्थित टीबी रोगियों को पोषण युक्त भोजन की उपयोगिता की जानकारी दी। साथ ही ट्रस्ट द्वारा टीबी रोगियों के लिए उपलब्ध करवाई गई पोषण सामग्री के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजयसिंह, डीपीसी आनंद चौधरी, नर्सिग ऑफिसर कपिल भांबू, निखिल लांबा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजबाला, सुनिल कुमार, ट्रस्ट पदाधिकारी रितेश सिंघानिया, रवि गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, भारतीय कला मंदिर संस्थान से अमित पांडे सहित जनता क्लीनिक चूना चौक के स्टॉफगण मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................