नगर पालिका तखतगढ़ में शहरी सेवा शिविर, विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का हुआ निस्तारण

आवासीय पट्टा पाकर मिली खुशी, पालिका प्रशासन जताया आभार 

Sep 26, 2025 - 14:09
Sep 26, 2025 - 14:20
 0
नगर पालिका तखतगढ़ में शहरी सेवा शिविर, विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का हुआ निस्तारण
नगर पालिका तखतगढ़ में शहरी सेवा शिविर, विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का हुआ निस्तारण

तखतगढ़ (बरकत खान) आज दिनांक 26.09.2025 को नगर पालिका तखतगढ़ में "शहरी सेवा शिविर-2025" राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 09, 10 व 11 हेतु आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डी.डी.टी. पाउडर एवं फोगिंग का छिडकाव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा 69ए के तहत् निस्तारित 02 प्रकरण, अपंजीकृत पट्टो को पुर्नवैध कर पंजीकरण कराने के निस्तारित 1 प्रकरण, नाम हस्तान्तरण निस्तारित 2 प्रकरण, घर-घर कचरा संग्रहण निस्तारित 1 प्रकरण, रहवासी क्षेत्र में कुल 1 किलोमीटर सफाई एवं वाणिज्यक क्षेत्र में कुल 1 किलोमीटर सफाई, जीवीपीएस हटाने के 6 प्रकरण, सड़क मरम्मत / सुधार के निस्तारित 02 प्रकरण, नाला/नाली मरम्मत / सुधार के निस्तारित 3 प्रकरण, प्रमुख चौराहो / डिवाइडरो/पार्कों/अन्य में पेंटिन/सुधार प्रकरण 1 निस्तारित, सार्वजनिक भवनो की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण 1 प्रकरण निस्तारित, स्ट्रीट लाईट लगाने / मरम्मत संबंधित निस्तारित 10 प्रकरण, जन्म-मृत्यु/विवाह पंजीयन के निस्तारित 01 प्रकरण, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में 4 आवेदन प्राप्तः आज किए गये वृक्षारोपण की संख्या 10, पेयजल पाईप लाईनो के लीकेज के निस्तारित 2 प्रकरण, ऊर्जा विभाग द्वारा त्रुटिपूर्ण मीटर संबंधी निस्तारित 2 प्रकरण, खाद्य सुरक्षा योजना में परिवारों / सदस्यों के निस्तारित 5 प्रकरण एवं e-kyc निस्तारित 1 प्रकरण, जनाधार में जोडे गये सदस्य कि संख्या 04 एवं जनाधार में उद्यतन / संशोधन के निस्तारित 15 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वार्षिक सत्यापित पेंशनर्स निस्तारित 02 प्रकरण, पालनहार योजना में नवीनीकरण (सत्यापन) करवाने वाले बच्चों के 1 प्रकरण, शिविर में उपचारित किए गए कुल व्यक्तियों की संख्या-50, NCD Screening 30 वर्ष से अधिक आयु के शिविर मे एनसीडी (बीपी, शुगर) स्क्रीनिंग की गई व्यक्तियों की संख्या-80, संभावित बीपी / शुगर रोगियो की संख्या-40, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् टीबी रोग हेतु स्क्रीनिंग किए गए कुल व्यक्तियो की संख्या-15 प्रकरण, निस्तारित किये गये।

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष ललित कुमार रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, बीजेपी नगर अध्यक्ष रमेश कुमार उर्फ पारस सोलंकी, पार्षदगण, पत्रक्रार एवं पाालिका समस्त पालिका कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................