एक शाम भेरू नाथ के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजनः भेरू नाथ के बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Sep 27, 2025 - 16:51
 0
एक शाम भेरू नाथ के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजनः  भेरू नाथ के बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

गुरला:- (बद्री लाल माली) कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई, इसके बाद भजन गायक दिनेश लसाडिया और राधे श्याम गुर्जर  सोपुरा  देबी पुरी गोस्वामी सोपुरा राजु पुरी गोस्वामी सोपुरा ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। उनके गाए भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम" "चाले सखी सत्संग में चाला सत्संग में वटे गुरु आशी"  जैसे भजनों पर श्रोता भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा पंडाल भक्ति रस से सराबोर हो गया।पूरे कार्यक्रम में भक्तजन तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भजन गायक दल के साथ मिलकर भक्ति गीत गाए और भक्ति रस में डूब गए। महावीर म्युजिकल ग्रुप की भक्ति मय प्रस्तुति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................