मतदान से पहले जहाजपुर में सियासी ‘खेला’! भाजपा ने कांग्रेस का उड़ाया पहला विकेट, दो प्रत्याशियों ने बदला पाला

Sep 9, 2026 - 16:21
 0
मतदान से पहले जहाजपुर में सियासी ‘खेला’! भाजपा ने कांग्रेस का उड़ाया पहला विकेट, दो प्रत्याशियों ने बदला पाला

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर पालिका चुनाव में मतदान से पहले ही राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। भाजपा ने बड़ा सियासी दांव चलते हुए कांग्रेस के एक प्रत्याशी को अपने पक्ष में कर लिया है। वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देकर चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप खटीक ने भाजपा प्रत्याशी पंकज घारू के समर्थन में आने की घोषणा की। इसके बाद भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने जन संवाद केंद्र पर कुलदीप खटीक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है।
इसी तरह वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय प्रत्याशी विशाल खटीक ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार माली को समर्थन देने का ऐलान किया। दोनों घटनाक्रमों के बाद पालिका चुनाव की सियासत और अधिक गर्म हो गई है।

  • ‘ऑपरेशन समर्थन’ की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा नेताओं की कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशियों पर नजर बनी हुई है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के करीब 5-7 प्रत्याशी तथा कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा नेताओं के संपर्क में बताए जा रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि मतदान से पहले इनमें से कुछ प्रत्याशी भाजपा के समर्थन में आ सकते हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी के भाजपा खेमे में जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह दल-बदल सिर्फ एक विकेट तक सीमित रहेगा या मतदान से पहले जहाजपुर की सियासत में और भी विकेट गिरेंगे?
पालिका चुनाव में मतदान से पहले हुए इस सियासी घटनाक्रम ने दोनों प्रमुख दलों के चुनावी समीकरणों और प्रत्याशियों की रणनीति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है