मिलावटी दूध बनाने की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही :40 लीटर दूध,25 किलो मिल्क पाउडर, 30 लीटर रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल कराया नष्ट

Sep 27, 2025 - 17:00
 0
मिलावटी दूध बनाने की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही :40 लीटर दूध,25 किलो मिल्क पाउडर, 30 लीटर रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल कराया नष्ट

बानसूर (भारत कुमार शर्मा)

आयुक्त खाद्य  सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक  श्रीमती डॉ टी.शुभमंगला , जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ डॉ ओमप्रकाश सहारण के निर्देशन में आज बानसूर के गांव बलवाकाबास में मिलावटी दूध बनाने की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम अपने जांच दल के साथ मौके पर पहुंची।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली बहरोड़ डॉ आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि गांव बलवाकाबास में स्थित कलेक्शन सेंटर जो कि अमूल डेयरी बालावास में  दिनेश यादव मौके पर उपस्थित था। उसने बताया कि जो ये डेयरी है उसका मालिक वह स्वयं है। निरीक्षण के दौरान दूध कलेक्शन सेंटर पर मिलावटी सामानों को देख कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों  को सूचना दी एवं निरीक्षण के दौरान परिसर में 25 किलो मिल्क पाउडर, 30 लीटर रिफाइंड पामोलिन ऑयल, 1 मिक्सी, जिनसे ये करीब रोज 600 लीटर दूध तैयार करता हैं। वहीं कलेक्शन सेंटर पर 14 पीपे रिफाइंड पामोलिन ऑयल के खाली मिले जिनको यह इस्तेमाल कर जाने कितने हजारों लीटर दूध तैयार कर डेयरी में अभी तक भिजवा चुका है।इससे प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति बरसो से कार्य करता है एवं आमजनता को विक्रय कर उनके स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ कर रहा है । दूध का एक्ट में सैंपल लिया गया। वहीं बानसूर के गांव बामनवास में मैसर्स कृष्णा ऑयल इंडस्ट्रीज से सरसों के तेल का सैंपल लिया गया और मिलावट की आशंका होने पर 400 लीटर सरसों के तेल को सीज किया गया। उक्त सैंपलों को प्रयोगशाला जयपुर में भिजवाया गया एवं जांच रिपोर्ट आने पर fssa एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जनहित में तैयार सभी खाद्य पदार्थों को जिनमे 40 लीटर दूध,25 किलो मिल्क पाउडर एवं 30 लीटर रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल को मौके पर नष्ट करवाया गया।आमजन से अनुरोध है आपके क्षेत्र में अगर इस तरह की मिलावट हो रही है तो विभाग को सूचित करे।कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा , खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................