जयकारों के साथ बीघोता से रवाना हुई देवनारायण भगवान की तेरहवीं ध्वज पदयात्रा
सकट.क्षेत्र की बीघोता ग्राम पंचायत के देवनगर डाबड़ी बास से शुक्रवार को गुर्जर समाज की तेरहवीं ध्वज पदयात्रा देव धाम जोधपुरीया के लिए रवाना हुई। ध्वज पदयात्रा रवाना होने से पहले पद यात्रियों के द्वारा डाबड़ी बास स्थित प्राचीन वनखंडी दास की कुटिया से वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ ध्वज पूजन किया और भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना के साथ विधिवत तिलक लगाकर ध्वज पदयात्रा रवाना की गई। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर देव महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं पद यात्रा में शामिल महिलाएं डीजे की स्वर लहरियों की बीच नाचते गाते चल रही थी। एनएसयूआई दौसा जिला उपाध्यक्ष कमलेश गुर्जर व सीताराम गुर्जर ने बताया कि पद यात्रा का झंडा सुरेश गुर्जर ने उठाया है। ध्वज पदयात्रा बीघोता गांव से रवाना होकर कालोता, ढिगारिया, कोटखावदा, चाकसू, निवाई होते हुए 16 सितंबर को देवनारायण भगवान मंदिर जोधपुरिया देव धाम पहुंचेगी ,जहां पद यात्रियों द्वारा सामूहिक ध्वजा चढ़ाई जाएगी। पदयात्रा रवाना होने के मौके अमरसिंह गुर्जर,विजयसिंह गुर्जर, रामसिंह , मानसिंह,शैलेन्द्र खटाणा, नरेंद्र चेची,रामसिंह, राजाराम, पप्पू गुर्जर, मुकेश चेची, महेंद्र,राकेश, लोकेश,बाबु, गोपाल, मोहरसिंह,गुलाब सिंह, रामरतन,कमलेश गुर्जर, सीता राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

