ग्राम बहरामपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण
कठूमर / दिनेश लेखी :- ग्राम बहरामपुर में रविवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद संजना जाटव रही।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि हिंडौन से विधायक अनीता जाटव, पूर्व विधायक बयाना अमर सिंह जाट ,पूर्व मेयर भरतपुर अभिजीत जाटव, विजेंद्र सिंह आजादपुरा, सांसद प्रतिनिधि गिरीश जौहरी, कुट्टीन साबदास सरपंच अनोखी मीणा थी। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की आयोजन कमेटी और गणमान्य लोगों ने सभी अतिथियों का शानदार स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर सांसद ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को "शेरनी का दूध" कहते हुए स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय का एक शक्तिशाली हथियार बताया जो व्यक्ति के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान के लिए आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक बुराइयों को खत्म करने, समानता लाने और लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उनका प्रसिद्ध नारा "शिक्षित बनो, आंदोलन करो, संगठित रहो" था।
बाबासाहेब डॉ भीमरावअंबेडकर ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन, समान कार्य करने का अधिकार और महिलाओं के स्वास्थ्य व शक्ति के संरक्षण की वकालत की जो हम सबके लिए त्याग, समर्पण और सम्मान का प्रतीक बताया। इस मौके पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजसेवी, जनसमूह, महिलायें सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।


