नेशनल हाईवे पर ट्रक, ट्रेलर समेत 7 गाड़ियां भिड़ीं: केबिन में फंसने से ड्राइवर की मौत, 5 घायल हुए

Sep 30, 2025 - 13:12
Sep 30, 2025 - 13:14
 0
नेशनल हाईवे पर ट्रक, ट्रेलर समेत 7 गाड़ियां भिड़ीं: केबिन में फंसने से ड्राइवर की मौत, 5 घायल हुए

भीलवाड़ा- चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार की शाम ट्रक और ट्रेलर समेत 7 गाड़ियां आपस में टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की केबिन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनका हमीरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज किया गया।

हादसे में ट्रक समेत कई गाड़ियों के आगे और पीछे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

  • एक के बाद एक करके 7 गाड़ियां भिड़ी

 हमीरगढ़ थाना प्रभारी राजू राम ने बताया कि हाईवे पर बीएसएल फैक्ट्री के सामने करीब साढ़े 3 बजे एक ट्रक हाईवे से उतरकर आधा सर्विस लेन पर आ गया और आधा हाईवे पर ही रह गया।

उसे सीधा करने का प्रयास किया जा रहा था, इसी बीच करीब साढ़े 4 बजे चित्तौड़गढ़ की तरफ से आ रहा दूसरा ट्रक उसमें घुस गया। इसके पीछे- पीछे एक तेज रफ्तार में ट्रेलर आ रहा था, जिसके पीछे एक ट्रक चल रहा था।

इन दोनों के पीछे एक मिनी बस भी चल रही थी। उसके पीछे भी एक ट्रक चल रहा था। ऐसे में करीब 7 गाड़ियां एक- एक करके आपस में टकरा गई।

हादसे में ट्रक समेत कई गाड़ियों के आगे और पीछे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में केबिन में फंसने से एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
  • केबिन में फंसने से ड्राइवर की मौत हुई

 हादसे में एक ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुल 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हमीरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

  • हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और करीब डेढ़ से 2 घंटे बाद जाम को खुलवाया जा सका।पुलिस ने बताया कि मृत ड्राइवर की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है