साइबर ठगों का साथी गिरफ्तार: एटीएम, सिम, बाइक बरामद

खातों और सिम कार्ड से करता था मदद

Sep 30, 2025 - 13:15
Sep 30, 2025 - 13:15
 0
साइबर ठगों का साथी गिरफ्तार: एटीएम, सिम, बाइक बरामद

नौगांवा थाना पुलिस ने रामगढ़ क्षेत्र में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'साइबर संग्राम अभियान' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो साइबर ठगों को सिम कार्ड और बैंक खाते उपलब्ध कराता था।

थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रसगन निवासी दिलेशद के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से छह एटीएम कार्ड, तीन सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

जांच में खुलासा हुआ है कि दिलेशद साइबर ठगों को बैंक खाते और सिम कार्ड मुहैया कराता था। इन खातों का उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर करने और सिम कार्ड का उपयोग नए नंबरों से ठगी का जाल बिछाने के लिए किया जाता था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है