वैर में 2 अक्टूबर को कवि सम्मेलन व जिकड़ी दंगल
हलैना (विष्णु मित्तल) वैर नगर पालिका की ओर से मनाए जा रहे दशहरा महोत्सव व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को कवि सम्मेलन तथा जिकड़ी दंगल का आयोजन होगा,जिसकी अध्यक्षता पालिका चेयरमैन विष्णु महावर करेंगे। वैर नगर पालिका के ईओ जितेंद्र गर्ग ने बताया कि वैर नगरपालिका के द्वारा एक अक्टूबर से दशहरा पर्व महोत्सव ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती मनाई जा रही है। जिसके तहत एक को जवाबी कीर्तन शुरु हुआ।जिसमें गायकों ने रामायण, गीता,महाभारत,शहीद, महापुरुष के प्रसंग सुनाए और देशभक्ति व सामाजिक गीत एव चुटकुले सुना कर श्रोताओं को हंसाया साथ ही उन्हें लोटपोट कर दिया। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक जिकड़ी भजन कार्यक्रम होगा और रात्रि को 8 बजे से कवि सम्मेलन एव सम्मान समारोह होगा। सम्मेलन की शुरुआत पालिका चेयरमैन विष्णु महावर की अध्यक्षता में होगा। कवि सम्मेलन में सोमदत्त ब्यास,विनोद राज योगी ,सुनहरी लाल,शिवम आजाद, प्रहलाद, सोहनलाल,श्याम सिंह,श्यामसिंह, चेतना शर्मा,रचना गोस्वामी , अभिषेक,हाकिम सिंह पटेल , बाबूलाल डीगिया आदि कवि प्रस्तुतियां देंगे।