श्री रामचरितमानस प्रचारिणी समिति एवं नवयुवक मंडल बघेरी खुर्द कर रहा रामलीला का आयोजन

Oct 1, 2025 - 12:26
 0
श्री रामचरितमानस प्रचारिणी समिति एवं नवयुवक मंडल बघेरी खुर्द कर रहा रामलीला का आयोजन

 कोटकासिम (संजय बागड़ी) क्षेत्र के गांव बाघेरी खुर्द में कई दशकों से चली आ रही रामलीला प्रस्तुतीकरण में इस बार खास आकर्षण का केंद्र बना हे बेहतरीन मंच जो शानदार साज सज्जा के साथ कलाकारों के अभिनय को वास्तविक रूप प्रदान कर रहा है।यहां 22 सितम्बर से नियमित रामलीला का मंचन किया जा रहा है|
सोमवार को लंका दहन की लीला का मंचन किया गया जिसमें रावण की भूमिका में बीरपाल पोसवाल व्याख्याता ने बहुत ही दमदार अभिनय किया तो वहीं हनुमान की भूमिका में रतनलाल ओर सीता की भूमिका में योगेश सहित राम की भूमिका में गंगाराम अध्यापक ने अपने रोल में जान डाल दी। 

  • इन घटनाओं का हुआ सजीव प्रदर्शन

हनुमान द्वारा सीता का पता लगाकर रावण से संवाद,लंका को जलाकर हनुमान की वापसी,रावण द्वारा सीता को एक मास में महारानी बनने के लिए धमकी पर सीता का पुरजोर विरोध करना व भगवान श्रीराम को ही अपना पतिदेव मानना।
मेघनाथ द्वारा हनुमान को ब्रह्मफास में बांधना आदि लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला में अंगद की भूमिका में भूपसिंह, विभीषण की भूमिका में हरबीर, अक्षय कुमार की भूमिका में हरिपाल, लक्ष्मण की भूमिका में हरिसिंह, त्रिजटा की भूमिका में मामचंद सेक्रेटरी और माली की भूमिका में हंसराज आदि कलाकारों ने पात्रों को सजीव कर दिया। इस धार्मिक आयोजन में पधारे अतिथियों का स्वागत कमेटी अध्यक्ष साधुराम, लीलू पोसवाल और मानसिंह पोसवाल ने किया|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................